धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) का नमक बारिश में भीग रहा है। सुरक्षित स्थानों पर पीडीएस का नमक रखने का निर्देश है, लेकिन अधिकतर दुकानदार इसका पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार नमक को खुले स्थान पर रखते हैं। इससे बारिश में नमक भीग रहा है और लाभुक इसे लेने से कतरा रहे हैं। प्रत्येक राशन कार्डधारारी को पीडीएस के तहत नमक वितरित किया जाता है। जिले में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में खुले में रखा नमक भीगकर खराब हो रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के पदाधिकारीयों, कर्मियों के विरुद्ध जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्रवाई सुनिश्चित करेंखाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश इसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी पीडीएस दुकानदार को सख्त निर्देश दिया था कि नमक को सुरक्षित जगहों पर रखें और सभी लाभुक को...