धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार को दिनभर से लेकर देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धनबाद में मौसम का मिजाज भी बदला-बदला रहेगा। 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में शहर में मंदिरों की सजावट, झांकियों और जन्मोत्सव की तैयारियों के बीच बारिश खलल डाल सकती है। वर्ष 2026 में मुख्यरूप से जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। मौसम केंद्र रांची के 2 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद सहित आसपास के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Bank Holiday...