धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर बीसीसीएल कॉलोनी में बुधवार को लगातार बारिश के बीच जमीन में छोटा गोफ बन जाने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार बारिश का पानी गोफ में समा रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बड़े भू-धंसान की आशंका सता रही है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो गई है। सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए और मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने औचक निरीक्षण किया। इधर झींझीपहाड़ी पंचायत की मुखिया प्रेमलता कुमारी ने कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र देकर केशलपुर कोलियरी अस्पताल के पीछे कथित अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंद खदान के मुहाने को खोलकर अवैध तरीके से उत्खनन किया जा रहा है...