धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: बारामुडी खटाल को लेकर धनबाद में उठे राजनीतिक बवाल के बीच सांसद पप्पू यादव खटाल वालों के समर्थन में सभा करने के लिए धनबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि बारामुडी के बहाने धनबाद के 86 खटालों को उजाड़ने की साजिश जिला प्रशासन रच रहा है। सांसद ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिस कागज के आधार पर खटाल को बसाया गया था, 19 नवंबर से पहले वह कागज ढूंढ कर रख ले अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद डीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठेंगे। बुधवार को मेमको मोड़ में धनबाद जिला गरीब आशियाना बचाओ समिति की ओर से सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यादव समाज पूरे देश में 19% है, लेकिन धनबाद में यादव समाज का कोई विधायक-सांसद है और न ही कोई मेयर है। हम एकज...