धनबाद, अक्टूबर 24 -- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन की कार्रवाई Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल को लेकर जिला प्रशासन सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर रहा है। डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि बारामुड़ी खटाल में अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। यहां पर अवैध हथियार, गोली और ड्रग्स का कारोबार चल रहा है। खटाल के मवेशी खुलेआम सड़क पर घूमते हैं। इसकी वजह से लोगों की जान जा रही है। जिनके बच्चे मर रहे हैं, उनसे पूछिए कि उनपर क्या बीत रही है। ऐसा शहर के अंदर नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बसे बारामुड़ी खटाल को पहले नोटिस दिया जाएगा, उसके बाद उसे हटाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि एसएसपी ने भी बारामुड़ी खटाल के अंदर अवैध गतिविधि की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचोंबीच ऐसी अवैध गतिविधियां नहीं...