धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल हटाने के विवाद को लेकर शनिवार को धनबाद की राजनीति गर्म रही। झामुमो, कांग्रेस और यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग समय पर खटाल पहुंचे और रह रहे लोगों से बातचीत कर वस्तुस्थिति जानी। प्रतिनिधिमंडलों ने भरोसा दिलाया कि डीसी समेत अधिकारियों से बात की जाएगी। समाधान नहीं निकलने पर मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा। यादव महासभा ने डीसी के बयान पर जताई नाराजगी

यादव महासभा ने डीसी के बयान पर जताई नाराजगी धनबाद जिला यादव महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष आरएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शुक्रवार को डीसी द्वारा बारामुड़ी खटाल के लोगों को अवैध गतिविधियों में लिप्त बताए जाने वाले बयान की निंदा की गई और बयान वापस लेने की मांग की गई। महासभा ने कहा कि किसी समाज में कुछ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हो सकते...