धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। बारामुड़ी खटाल को हटाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। खटाल में रहने वाले लोगों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खटालवासियों ने विस्थापन के विरोध में चार नवंबर को आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली में बिहार के सांसद पप्पू यादव भी शामिल होंगे। हालांकि, बिहार के नेताओं के धनबाद आने और खटालवासियों के समर्थन में उतरने को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने इस पर तंज कसते हुए सत्ताधारी दलों के नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बारामुड़ी-पांडरपाला में अतिक्रमण हटाओ अभियान रोके प्रशासन : नवनीत विधायक राज सिन्हा ने कहा कि खटालवासियों के समर्थन में जो भी लोग आ रहे हैं, वे सभी स...