धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बारामुड़ी खटाल समेत जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दिए गए नोटिस के खिलाफ बुधवार को मेमको मोड़ में संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन होगा। सभा में शामिल होने बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव धनबाद आ रहे हैं। यादव महासभा ने जगह-जगह जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 11 बजे से सभा, बिनोद बिहारी चौक से निकलेगी रैलीआंदोलन में कांग्रेस, राजद समेत कई दल सक्रिय हैं। बुधवार सुबह 11 बजे से मेमको मोड़ में सभा होगी। कांग्रेस ने बैठक कर चार नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लोगों के साथ न्याय करें: यादव महासभा सर्वसम्मति से तय हुआ कि गरीबों के आशियाने बचाने के लिए जिला कांग्रेस पूरी ताकत से आंदोलन में शामिल होगी।...