धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद। बाबूडीह स्थित शिवालय अपार्टमेंट में सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुमाक्षी शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने सावन गीतों, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन की पारंपरिक संस्कृति और उमंग की झलक देखने को मिली। आयोजन सफल बनाने में सोनाली, उषा, महेश्वरी, गीता, किरण, प्रीति समेत अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सौहार्द्र बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लोकगीतों से सजा पटेल सेवा संघ के सावन उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...