धनबाद, अक्टूबर 18 -- किराया वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों का विरोध Dhanbad News: बाजार समिति की ओर से दुकानों और गोदामों का किराया चार रुपये से बढ़ाकर 9 रुपये प्रतिवर्ग फुट करने के फैसले का व्यापारियों ने विरोध किया है। बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में इसपर आक्रोश जताया गया। चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि एक नवंबर से प्रस्तावित किराया वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्णय वापस नहीं लिया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन और झारखंड बंद का किया जा सकता है। बैठक में व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की। पूरे झारखंड के व्यापारियों को एकजुट कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह भी कहा गया कि कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से मिलकर किराया वृद्धि वापस लेन...