Dhanbad News: बाघमारा विधायक ने झरिया- सिन्दरी के 10 मौजा का सदन में उठाया मामला
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया अंचल के 58 में से 10 मौजा (सिंदरी क्षेत्र सहित) का सर्वे नहीं होने से रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज बंद है, जिससे मुआवजे व बैंक वैल्यू का संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर समस्या को बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो द्वारा रांची विधानसभा के मानसून सत्र में उठाने पर शुक्रवार को झरिया व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने श्रीराम प्लेस में प्रेस वार्ता कर आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व व्यापारियों ने सांसद ढुलू महतो से भी यह मांग की थी। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि इस पहल से दशकों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। विधायक ने शीतकालीन सत्र में माडा के 40-60 हजार के गलत बिल का मुद्दा भी उठाया था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विधायक शत्रुघ्न ने विधानसभा में किए झरिया सर्वे और बिजली कर्मियों की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.