धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। संपूर्ण जन जागृति ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले शुक्रवार को गांधी जयंती पर बाघमारा व आसपास के ग्रामीणों ने हरिणा चौक में एकदिवसीय उपवास कर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया। संगठन ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, अंचल व प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, नेहरू बालिका उच्च विद्यालय पर कथित अवैध कब्जे तथा हरिणा चौक की गंदगी की समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांच की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से गरीबों को एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व विभिन्न जांच के लिए धनबाद जाना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Purnia News: योजनाओं की जांच नहीं होने स...