धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बाघमारा प्रखंड की नगरीकला दक्षिण पंचायत अंतर्गत न्यू पांडेडीह बस्ती में जिला परिषद की ओर से हाल में निर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता और निर्माण की जांच की स्थानीय लोगों ने मांग की। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी और सरकारी विद्यालय का ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण बारिश होते ही सड़क का पानी राजकमल नर्सरी मध्य विद्यालय परिसर के पास जमा हो रहा है। विद्यालय में 281 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर दिनभर पानी बहता रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि यदि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो सड़क जल्द जर्जर हो जाएगी।

स्थानिक समस्याएँ शिक्षक नागदेव पासवान ने कहा क...