धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: बाघमारा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की केसरगढ़ शाखा में गुरुवार देर रात अपराधियों ने रोशनदान तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, पास में रहने वाली एक महिला की सूझबूझ और सतर्कता के कारण बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश खिड़की के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे अपराधी रोशनदान तोड़कर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। बैंक के भीतर से ठोकने-पीटने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला को संदेह हुआ। उसने तत्काल इसकी जानकारी बैंक के एक कर्मचारी को फोन पर दी। उक्त कर्मी ने अविलंब शाखा प्रबंधक और बाघमारा पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: महिला की तत्परता के कारण बड़ी घटना टली पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही बा...