धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: पश्चिम बंगाल क्षेत्र के मैथन लेफ्ट बैंक में शनिवार की सुबह कार और बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान कुमारधुबी (कालीमाटी) निवासी हिमांशु तिवारी के रूप में हुई है। वह कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी लेफ्ट बैंक एरिया में कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में कार का टायर फट गया और उसके एयरबैग खुल गए। इससे कार में सवार युवकों को गंभीर चोट नहीं आई। कार सवार युवक घायल हिमांशु को मैथन डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक जख्मी, रेफर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वहां से बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया। सूचना प...