Dhanbad News: बाइक पर सवार युवक हुआ घायल
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ/राजगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को महिला चालक स्कूटी के चकमे से बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में बता दें कि शुक्रवार की दोपहर स्कुटी पर सवार वेस्ट मोदीडीह की महिला चालक तेतुलमारी की ओर से आ रही थी। उनके पीछे बाइक पर सवार दो युवक भी आ रहे थे। अचानक महिला चालक द्वारा स्कूटी को मोड़ देने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित हो गया जिसके कारण गिरने से धनबाद पांडरपाला निवासी मनोहर कुमार को गंभीर चोटें आ गई। घटना के बाद रोड दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक जाम हो गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया व दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.