Dhanbad News: बाइक चोरी में धनसार पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले दो चोरों और चोरी की गाड़ी खरीदने वाले को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार महतो, दीपक यादव और खरीदार हुसैन आलम के रूप में हुई है। बरमसिया दहुआटांड ग्रीन पार्क निवासी संजीत कुमार ने धनसार में मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दिए आवेदन में बाइक मैकेनिक ने बताया था कि उन्होंने मनीष कुमार दास की बाइक अपने घर पर मरम्मत के लिए लाया था। 11 अगस्त की रात घर की बाउंड्री में बाइक खड़ी की थी। 12 अगस्त की सुबह बाइक गायब थी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गोलू कुमार महतो और दीपक यादव को दबोचा। उन दोनों की निशानदेही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.