धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: साधु के वेश में आए दो युवकों ने विशुनपुर नाला के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला राजकुमारी देवी से कहा कि वे लोग अयोध्या से आए हैं। माता जी आप परेशान मत होइए। आपकी बहू की तबीयत बिल्कुल ठीक हो जाएगी। इसके लिए आपको कुछ करना होगा। राजकुमारी ने जब मुंबई में इलाज कराने गई अपनी बहू की बीमारी की बात कथित साधुओं के जुबान से सुनी तो वह उनके भंवर जाल में फंस गईं। साधुओं ने राजकुमारी के शरीर से सारे गहने उतरवाए और सारे आभूषण लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना गुरुवार की सुबह करीब सवा नौ से साढ़े नौ बजे के बीच की है। ठगों ने राजकुमारी देवी से कहा कि आपके घर में बड़ा संकट आने वाला है। संकट टालने के लिए आपको गहना उतारना होगा। इसके बाद दोनों लंपटों ने उनके दोनों हाथ से सोने के कंगन, कानबाली और गले से जितिया (जीवित्पुत्रिका) उ...