धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बस स्टैंड में बस से उतर कर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को झांसा देकर उनके सोने के गहने ठग लिए। पश्चिम बंगाल के हावड़ा कालीपुर चांदमारी निवासी विनोद गोस्वामी ने इस संबंध में गुरुवार धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायत में विनोद ने बताया कि चार नवंबर को दोपहर करीब 3.50 बजे वे बस स्टैंड में उतर कर स्टेशन की तरफ जा रहे थे। वे वहां से स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए। उन्होंने खुद को स्टाफ बताते हुए कहा कि वे इलाके में चेकिंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला से अभद्रता, पार्षद पर मुकदमा जालसाजों ने बुजुर्ग को डराते हुए कहा कि इतना सोना पहनकर कहां जा रहे हो, कोई छीन ल...