Dhanbad News: बस्ताकोला गायत्री शक्तिपीठ में सावन महोत्सव
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को 'सावन महोत्सव सह मिलन समारोह' धूमधाम से मनाया गया। जिले भर से पारंपरिक हरे परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने दीप प्रज्वलन व मंगल स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सांस्कृतिक सत्र में महिलाओं ने मंगल भजन, सावन गीत और झूला गीतों की प्रस्तुतियां दीं तथा मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ट्रस्ट मंडल की ओर से महिलाओं के लिए श्रृंगार सामग्री व जलपान की व्यवस्था की गई थी। प्रबंधन समिति की महिला सदस्यों और स्थानीय युवाओं के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का समापन विश्व कल्याण और शांति पाठ के साथ हुआ। समारोह को सफल बनाने में लता पराशर, ममता सिंह, मीडिया प्रभारीआरती शर्मा, दुलारी पाठक, जय श्री विश्वकर्मा, नमिता देवी, मीरा देवी, कमला देवी, ममता पाठक, रूबी सिंह, ममता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.