धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: गेंदूडीह ओपी क्षेत्र के बसेरिया पांच नंबर तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर अमन की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां के साथ मौसा के घर आया हुआ था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाघमारा के माटीगढ़ा निवासी अमन रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ भोलानाथ बसेरिया स्थित मौसा करीमन चौहान के घर आया था। वह रक्षाबंधन की शाम से ही अचानक लापता हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह खोजबीन के दौरान स्थानीय लोगों को तालाब के किनारे अमन के कपड़े पड़े मिले। यह भी पढ़ें- कटिहार: नहाने के क्रम में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा युवक, मौत; रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ...