धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: बलियापुर। बलियापुर ग्रामथान में बुधवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। मुखिया विजय गोराइं, सुखदेव गोराइं, रवींद्र वर्मा, शैलेन मंडल, शत्रुघ्न महतो, राजू लाला आदि मौके पर थे। गायक जिष्णु ठाकुर ने गीतों के माध्यम से श्रोताओं व दर्शकों को बांधे रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...