धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद को जामताड़ा से जोड़ने वाला पूर्वी टुंडी में बराकर नदी पर बना बेजड़ा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण सड़क लगभग एक फीट नीचे धंस चुकी है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज आवाज के साथ पुल की सस्पेंशन बेयरिंग टूट जाने से स्पैन खिसक गया है, जिससे पुल में दरार आ गई। जामताड़ा से धनबाद की ओर जाने के क्रम में पिलर नंबर 5 क्षतिग्रस्त हो गया है। वही पिलर नंबर 4 भी झुक गया है। खतरनाक स्थिति में भी दोपहर लगभग तीन बजे तक इस पुल से हजारों वाहनों का आवागमन जारी रहा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पर आवागमन को बंद कर दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राढ़ू नदी का पुल धंसा, आवागमन बंदघटनाक्रम बता दें कि वर्ष 2008-09 में धनबाद-जामताड़ा के बीच बराकर नदी पर दो ...