धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद। बरमसिया के महावीर नगर के आसपास रह रहे लोगों को चार घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सोमवार को फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। खराबी दिन के 11 बजे आई, जिसे ठीक कर दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति की गई। थोड़ी देर में एक फेज बिजली चली गई। इससे लोग और परेशान रहे। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बारिश से फीडर की लाइन में छोटी-छोटी खराबी उत्पन्न हो रही। बारिश के दौरान मरम्मत करने में भी थोड़ी परेशानी होती है। इस कारण लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...