Dhanbad News: बरमसिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगातार चोरी की घटना से परेशान
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: बरोरा। बाघमारा प्रखंड के मुराईडीह कॉलोनी में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय प्रबंधन परेशान है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशीला कुमारी ने बरोरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि अज्ञात चोरों द्वारा कई बार विद्यालय का ताला तोड़कर बिजली की वायरिंग क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसके अलावा कक्षा-3 के पेयजल कनेक्शन का नल भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, गैस सिलेंडर को विद्यालय परिसर के बाहर फेंक दिया गया तथा एक सिलेंडर चोरी कर लिया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.