Dhanbad News: बदले रूट से ही चली गंगा दामोदर एक्सप्रेस
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद-पटना रूट के परसा बाजार और पुनपुन स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 21 पर जलस्तर खतने के निशान से नीचे नहीं आ रहा है। लगातार दूसरे तीसरे दिन सोमवार की रात भी पटना जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस बदले रूट से पटना के लिए रवाना हुई। आठ सितंबर को चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस भी परिवर्तित रास्ते से चलेगी। 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस अपने नियमित रूट धनबाद, गया, पटना की बजाय सात सितंबर को बदले मार्ग गोमो, कोडरमा, बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर, फतुहा होते हुए पटना गई। वापसी में 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस भी पटना से जहानाबाद, गया की बजाय पटना, फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होते हुए धनबाद आएगी। यह भी पढ़ें- बाढ़ ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक, पटना-गया रेलखंड पर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.