Dhanbad News: बड़कीटांड़ में 20 फीट गहरा गोफ बनने से मची अफरा-तफरी
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा बड़कीटांड़ में बुधवार को मोहम्मद सलीम के मकान के पास अचानक करीब 20 फीट गहरा गोफ बन जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर टाटा प्रबंधन के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्थानीय निवासी अनवर हुसैन, रिजवान और शमीम ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बने छोटे गोफ की लिखित और मौखिक सूचना देने के बावजूद समय पर भराई नहीं की गई, जिससे अब स्थिति विकराल हो गई है। प्रभावित क्षेत्र घनी बस्ती का एकमात्र मुख्य रास्ता है, जिससे करीब पांच हजार की आबादी जुड़ी है। खदान क्षेत्रों की समुचित भराई न होने से आसपास के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने टाटा प्रबंधन और संबंधित विभागों से गोफ की तत्काल भराई कराने व सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.