धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: झरिया। समावेशी शिक्षा झरिया के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को झरिया एकेडमी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य और दिव्यांग बच्चों ने एक साथ बैठकर देश की आजादी के संघर्ष की गाथा को समझा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चे महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रानी लक्ष्मीबाई सहित दर्जनों स्वतंत्रता सेनानियों के मुखौटे पहने हुए थे। यह भी पढ़ें- Deoria News: वीर-वीरांगनाओं के वेश में बच्चों ने बांधा समां सभी के हाथों में तिरंगा था और पूरा परिसर 'भारत माता क...