धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। भूली डी ब्लॉक (सेक्टर 10) निवासी 45 वर्षीय जितनी देवी के साथ केंदुआडीह स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला बच्चेदानी की बीमारी का इलाज कराने आई थी, लेकिन आरोप है कि पोषण सखी की अधूरी व भ्रामक जानकारी के कारण डॉक्टर ने बुधवार को उसका बंध्याकरण ऑपरेशन कर दिया। घटना के बाद पीड़िता और उसके पति जलधर सिंह ने मामले की जांच की मांग की है। पति ने बताया कि जितनी की बच्चेदानी बाहर आने की समस्या थी और सहिया पार्वती सिन्हा के कहने पर जुलाई से सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोषण सखी खुशबू ने केंदुआडीह में कैंप में जल्दी ऑपरेशन कराने का झांसा दिया। आरोप है कि प्रोत्साहन राशि के लालच में पोषण सखी ने पूरी बात छिपाकर महि...