Dhanbad News: बकाया नहीं चुकानेवाली बाजार समिति की दुकानें होंगी सील
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकान का वर्षों से किराया बकाया रखनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी है। कृषि उत्पादन बाजार समिति ने सभी बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए दुकानें सील करने की चेतावनी दी है। इसके तहत दुकानों के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है। बाजार समिति की रणधीर वर्मा चौक के पास कुल 25 दुकानें हैं। इनमें लगभग सभी दुकानदार पिछले दो वर्षों से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। प्रत्येक दुकानदार पर करीब 79,650 रुपये का किराया बकाया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई तो संबंधित दुकानों को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन दुकानों का संचालन मूल आवंटी की बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है, उनके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.