धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: जिला परिषद ने बकाया किराया वसूली को लेकर सख्ती एक बार फिर बढ़ा दी है। जिलेभर की लगभग 32 दुकानों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर बकाया भाड़ा जमा करने का निर्देश दिया गया है। इन दुकानों पर करीब एक वर्ष से किराया बकाया है, जिसकी राशि लाखों रुपये में पहुंच चुकी है। लंबे समय से किराया नहीं मिलने से जिला परिषद को राजस्व नुकसान हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार कई बार सूचना देने के बावजूद दुकानदारों ने बकाया भुगतान नहीं किया, जिसके बाद अब औपचारिक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि एक माह के भीतर किराया जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों को दुकान खाली करनी पड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर आवंटन रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।जिला परिषद का कहना है कि यह कदम बकाया वसूली और सरकारी संपत्तियों के बेहतर...