Dhanbad News: बकरी चराने गए युवक की वज्रपात से मौत
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: फुलवार गांव निवासी भोला रजक (40) की बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोला घर से बकरी चराने निकला था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने का प्रयास कर रहे भोला पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद मृतक की पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ठनका की चपेट में आने से बंधा- 2 के पशुपालक की मौत ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.