धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बरोरा थाना क्षेत्र में सोनारडीह-टुंडू मार्ग के खास टुंडू के समीप बंद खदान में गुरुवार की अहले सुबह कोयला चुनने गई एक गरीब विधवा महिला की मौत चाल धंसने से हो गई। बताया जा रहा है कि मृत महिला फुलारीटांड़ बस्ती की रहने वाली है। उसके परिवार में मात्र एक 12 वर्षीय पुत्री है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की अहले सुबह घर के जलावन व आजीविका के लिए कई महिलाओं के साथ कोयला चुनने खास टुंडू के समीप बंद पड़े खदान के मुहाने पर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले व मिट्टी का चाल भरभराकर महिला पर गिर गया और वह मलबे में दब गई।​ यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं इधर घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण और अन्य कोयला चुनने पहुंचे लोग मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद मलबे से महिला को बाहर निकाला। तब तक उस...