धनबाद, नवम्बर 21 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रानी बाजार स्थित सत्यदेव सिंह आवास में शुक्रवार को नीरज सिन्हा (50) का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह रानी बाजार गुरुद्वारा के समीप सहदेव सिंह के किराए के मकान में अकेले रहते थे। कमरे से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि नीरज कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकले थे। दुर्गंध से परेशान आसपास के किराएदारों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने उनके परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची कतरास पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर उनका शव पड़ा मिला। शव काफी फूल चुका था। स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत दो-चार दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।...