धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। फूसबंगला भाट पट्टी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार को पहल शुरू हुई है। झमाडा द्वारा क्षेत्र में बड़ी पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछने के बाद लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। महापौर के पहल पर पाइप लाइन बिछाने का शुरू हुआ है। कार्य को लेकर झमाडा के अधिकारी जुटे हुए हैं। विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर जैना ने बताया कि वे झमाडा अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...