धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। खरखरी ओपी क्षेत्र के बाँसजोड़ा बस्ती में बीते रात दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट मैच के दौरान देर रात दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से मारपीट में क़रीब चार पाँच लोग ज़ख़्मी हो गये । इधर शुक्रवार सुबह मारपीट के विरोध में एक पक्ष के सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने डीभीसी मोड़ स्थित नावागढ़-महुदा मोड़ मुख्य सड़क मार्ग को अवरुद्ध करते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए दोषियों पर अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाबुझा कर नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एक भी नही सुन रहे थे।मधुबन थानेदार सुभम कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। ...