धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: मुरलीडीह के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में चल रहे सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को स्टार 11 छत्रुटांड़ व जूही स्पोर्टिंग क्लब भेलाटांड़ बारकी के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोई टीम गोल करने में सफल नहीं रही। अंत में मैच का फैसला टाइ ब्रेकर से हुआ। इसमें स्टार 11 छत्रुटांड़ ने 4-2 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच यंग इंडिया एफसी महुदा बस्ती और स्टार 11 छत्रुटांड़ के बीच रविवार को खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: पेनाल्टी शूटआउट में नारायणपुर ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...