धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरीकला बस्ती से तीन दिन पूर्व फरार प्रेमी युगल सोमवार को कोर्ट में शादी करने के बाद थाना पहुंचा। पुलिस ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में युवती की विदाई प्रेमी के घर कराई। जानकारी के अनुसार नगरीकला निवासी राकेश कुम्हार का गांव की ही एक स्वजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पूर्व दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गए थे। सोमवार को शादी कर लौटने के बाद नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो के नेतृत्व में दोनों तेतुलमारी थाना पहुंचे। वहां परिजनों की उपस्थिति में दोनों को विदा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...