धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: चासनाला। न्यू मोती नगर से सूअरों की चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर दो फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार का तामिला कराया। चंद्रपुरा थाना पुलिस के सहयोग से चासनाला पुलिस टीम ने स्वीपर कॉलोनी स्थित आरोपी ऋतिक कुमार और छोटू कुमार उर्फ अमित राम के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ा बजाया और नोटिस चस्पा किया। चोरी मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि ऋतिक और छोटू अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित अवधि में कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, जल्द न्यायालय में ...