धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद कार्यालय इन दिनों फंड की कमी से जूझ रहा है। फंड की कमी रहने के कारण जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर कई काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि चालू महीने में अभियान कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। चर्चा यह भी है कि पेट्रोल पंप को भी भुगतान नहीं हुआ है। इसकारण अधिकारियों के लिए विभाग को पेट्रोल की खरीदारी में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजमर्रा खर्च समेत अन्य कार्यों पर भी संकट है। जानकारों का कहना है कि राज्य मुख्यालय की ओर से जिला कार्यालय को चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट आवंटित नहीं किया गया है।

विभिन्न योजनाओं पर प्रभाव स्कूलों व छात्र-छात्राओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर इसका प्रभाव भी पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 क...