Dhanbad News: प्रेमनगर में जुए में हारने पर हिंसक झड़प, छह घायल
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनसार के प्रेमनगर में सोमवार देर रात जुए में ढाई लाख रुपये हारने को लेकर जमकर मारपीट हुई। जोड़ाफाटक पुरानी रेलवे लाइन के किनारे कथित अवैध जुआ अड्डे पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, तलवार और भुजाली से हमला किया गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चांदमारी निवासी शुकरा और घनश्याम की हाथ की उंगलियां कट गईं, जबकि भुईयां बस्ती निवासी सूरज का सिर फट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। ढाई लाख रुपये हारने के बाद बढ़ा विवाद : प्रेमनगर में पुरानी रेलवे लाइन के किनारे जुआ अड्डा संचालन हो रहा था। चांदमारी निवासी लालू नामक युवक वहां जुआ खेलने के दौरान ढाई लाख रुपये हार गया। इसकी जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.