धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ डीके शाही व छात्र कल्याण निदेशक बीके अग्रवाल ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर निदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों, प्रक्षेत्र व प्रक्षेत्र इकाइयों का अवलोकन किया। केंद्र द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रधान वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार से ली। संविदाकमियों का मानदेय ससमय भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केंद्र की गतिविधियों को और प्रभावी व आय सृतनपरक बनाने की बातें कही। मौके पर डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कृषि वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...