धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री करानेवाले ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ गई है। लंबे समय से तकनीकी कारणों से बंद पड़ी आधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन अब इंस्टॉल कर दी गई है। मशीन वर्ष 2025 में ही धनबाद पहुंच गई थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हो पा रहा था। अब ग्राहक स्वयं कियोस्क के जरिए डाक बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वजन से लेकर रसीद तक की सुविधाकियोस्क से ग्राहक स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत पात्र डाक सामग्री की बुकिंग खुद कर सकेंगे। इसमें डाक सामग्री का वजन करने, देय शुल्क की जानकारी प्राप्त करने, भुगतान करने और बुकिंग की रसीद लेने की सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- अब डाक बुकिंग रद्द कर सकेंगे ग्राहक, पैसे भी होंगे वापस प्रक्रिया पूरी...