Dhanbad News: प्रदूषण के खिलाफ झरिया के लोगों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: राजापुर परियोजना के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पूर्व पार्षद अनुप साव के नेतृत्व में प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पूर्व पार्षद ने आरोप लगाते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष राजीव लोचन बक्शी को त्राहिमाम पत्र भेजा है। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन, खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक और उपायुक्त धनबाद को भी भेजी है। कहा कि प्रदूषण से झरिया क्षेत्र के करीब 75 प्रतिशत लोग का दमा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। चिकित्सक झरिया छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। सुबह घरों की छतों और वाहनों पर धूल की परत जम जाती है। दिन के उजाले में भी धूल गिरती साफ दिखती है। उन्होंने कहा कि यह मानवाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.