धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बौआकला बस्ती में शनिवार की दोपहर बिजली पोल पर कार्य करने के दौरान गिरने से दिहाड़ी मजदूर बैजनाथ कुम्हार (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गांव के प्रबुद्ध लोगों ने तत्काल बैठक कर आश्रितों को सात लाख रुपए सहायता राशि देने पर सहमति बनाई। बैजनाथ बस्ती निवासी जमालुद्दीन के यहां बिजली का कार्य कर रहे थे। समझौते के तहत एक लाख रुपए नकद तथा छह लाख रुपए का चेक छह माह के भीतर देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि बैजनाथ कुम्हार की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है तथा उनसे चार पुत्र हैं। मजदूर की असाम...