Dhanbad News: पेयजल की लंबित योजनाओं पर नाराजगी जताई, कार्रवाई का निर्देश
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने शनिवार को धनबाद परिसदन में विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों की फाइलों की समीक्षा की। बैठक में सीएजी के प्रतिवेदन, सामाजिक-आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्र की आपत्ति फाइलों और स्थानीय निकायों के वार्षिक तकनीकी निरीक्षण प्रतिवेदन की लंबित कंडिकाओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अधूरी और लंबित योजनाओं पर समिति ने सख्त रुख अपनाया। लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समिति ने कहा कि प्रत्येक जिले में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और समन्वय के लिए नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.