धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: कनकनी मैगजीन ग्राउंड में बुधवार को न्यू रोज एसोसिएशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित बिरजू, राजेश व गफ्फार मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में लेट सागर इलेवन ने रोमांचक पेनाल्टी टाई-ब्रेकर में न्यू रोज एसोसिएशन क्लब को 6-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के पहले हाफ में न्यू रोज एसोसिएशन क्लब के खिलाड़ी कारा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद लेट सागर इलेवन के खिलाड़ी मिक्का ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक बराबरी रहने पर पेनाल्टी टाई-ब्रेकर से फैसला हुआ, जिसमें लेट सागर इलेवन विजयी रहा। विजेता टीम के कप्तान को झामुमो के जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने 2,51,000 नकद व विजेता ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता न्यू रोज एसोसिएशन क्लब के कप्तान को लोयाबाद ...