धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) 2013 बैच के अधिकारी अंजय तिवारी को धनबाद स्थित बीसीसीएल का नया मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) बनाया गया है। धनबाद रेल मंडल में कार्य करने का उनका लंबा अनुभव रहा है। अंजय तिवारी फिलहाल पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर में डिप्टी सीसीएम पैसेंजर सर्विस के पद पर हैं। धनबाद डिवीजन में पहले कोल एरिया मैनेजर और फिर वर्ष 2022 में बतौर सीनियर डीओएम के रूप में उनका शानदार कार्यकाल रह चुका है। उनके कार्यकाल में धनबाद का ऑपरेटिंग विभाग चार वर्षों तक देश में राजस्व आय और माल लोडिंग में शीर्ष पर रहा। उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंजय तिवारी को 'अति विशिष्ट रेल सेवा' पुरस्कार से सम्मानित किया था। यूपीएससी में सफलता के बाद अंजय तिवारी ने रेलवे मे...