Dhanbad News: पूर्व साक्षरता कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली निकाली
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: शहर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन हुआ। जिला नवभारत साक्षरता समिति धनबाद एवं झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी महासंघ धनबाद इकाई की ओर से रैली निकाली गई। साक्षर धनबाद, शिक्षित धनबाद, सुंदर धनबाद, पढ़ी लिखी माता, घर की भाग्य विधाता स्लोगन के साथ आमलोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप चंद्र दा की अध्यक्षता में साक्षरता कर्मियों ने कहा कि आज भी हम सभी अपने समाज से जुड़ कर शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनमुद्दों को लेकर वर्ष 1994-95 से निस्वार्थ भाव से कार्य करते आ रहे हैं। वर्ष 2009-10 से साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018 तक धनबाद जिला के लगभग 363 लोक शिक्षा केंद्र के 726 साक्षरता प्रेरक (एक महिला- एक पुरुष) कार्य करते रहे। यह भी पढ़ें- रीड ए थॉन में छात्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.