धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: कोल मंत्रालय के निर्देशानुसार गुरुवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में सामुदायिक विकास व आजीविका योजना को लेकर बैठक हुई। इसमें वार्ड संख्या 51, 52, 50 और 39 के पार्षदों ने बीसीसीएल अधिकारियों के साथ क्षेत्र में रोजगार सृजन और स्थानीय नागरिक समस्याओं पर विमर्श किया। कहा गया कि रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए धनबाद उपायुक्त, बीसीसीएल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है। युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी फार्म, सिलाई व कंप्यूटर सेंटर खोलने पर चर्चा हुई।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जहां से कोयला निकाला गया है वहां की जमीन को समतल कर कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएं, हर चौक-चौराहे पर यात्री शेड बने। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मार्ग खोलने क...